अपराधराष्ट्रीय

Crime: छात्रा के साथ कैफे में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

छात्रा का स्कूल जाते समय किया अपहरण 

मथुरा थाना गोविंद नगर पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी कैफे संचालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 17 दिसंबर को बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां ने तहरीर में तीन युवकों पर स्कूल जाते समय बेटी का अपहरण कर ले जाने और गोवर्धन रोड स्थित कैफे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गोवर्धन रोड स्थित मून लाइन कैफे संचालक गांव नरहौली निवासी दिपेंद्र उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो साल पहले किराए की दुकान लेकर कैफे का संचालन कर रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इससे पहले 20 दिसंबर को विकास नगर काॅलोनी निवासी विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!