Crime: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, बनाया आपत्तिजनक वीडियो, केस दार्ज

Spread the love
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी
कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। एक युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। उन्होंने काॅल काट दी। युवक लगातार काॅल करता रहा। दो सप्ताह बाद बातचीत होने लगी। युवक ने अपना नाम अशोक बघेल बताया। कहा कि वह ब्लैक हार्ट कैफे, सेक्टर 12 का मालिक है। युवती ने बताया कि छह सितंबर 2024 को अशोक बघेल ने उसे अपने कैफे पर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद अशोक ने शारीरिक शोषण किया। आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। शादी की कहने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने बताया कि हाेश आने पर उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा तो अशोक शादी की कहने लगा। शारीरिक शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने के बाद दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसने शादी के लिए कहा तो इन्कार कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केके नगर सिकंदरा के रहने वाले आरोपी अशोक बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
Exit mobile version