अपना उत्तराखंड

Dowry: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति, सास, ससुर सहित देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Spread the love

Dowry:

रुड़कीl दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया हैl पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली को नजुमपुर पनियाली निवासी पूरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अंशु (21) का विवाह 9 दिसंबर 2021 को टोडा कल्याणपुर निवासी राहुल के साथ किया था। विवाह में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं हुए। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। आरोप है कि 25 मार्च को भी ससुरालियों ने अंशु के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था।पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अंशु को ससुराल भेज दिया गया था। 10 अप्रैल को अंशु अपनी बड़ी बहन शालू के घर गांव गोदना पुरकाजी गई थी। जहां अंशु ने बताया था कि दहेज की खातिर जान से मारा जा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर सहित देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैl

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!