Dehradun: डॉ० डी० सी० पसबोला को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय योगरत्न सम्मान

Spread the love

योग, प्राणायाम एवं ध्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

देहरादून। 14 जून 2025, शनिवार। डॉ० डी० सी० पसबोला को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय योगरत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया है। डॉ० पसबोला यह सम्मान पाने वाले उत्तराखंड के पहले चिकित्सक बन गये हैं। डॉ० पसबोला को यह सम्मान योग, प्राणायाम, ध्यान (माइंडफुलनेस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जागरूकता और इस क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं इन कार्यों के डिजिटल एवं सोशल मीडिया माध्यमों द्वारा बेहतरीन प्रचार प्रसार हेतु किए गए उत्कृष्ट मीडिया मेनेजमेंट हेतु प्रदान किया गया है।

डॉ० पसबोला द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पुरस्कार समाज के उन प्रतिष्ठित एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्य एवं सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण प्रदर्शित किया हो।

यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों और समर्पण को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का एक तरीका है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष द फेयर विजन फाउंडेशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया जाता है।

डॉ० पसबोला की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी गयी हैं।

Exit mobile version