
Election:
रुड़की। सोमवार को रुड़की ब्लॉक कार्यालय पर प्रधान संगठन के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के प्रधान अकरम जावेद उर्फ पप्पू को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि गांव सफरपुर के प्रधान मदन लाल को प्रधान संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मेहवड कला प्रधान पति शहजाद को सचिव नियुक्त किया गया।