करतार सिंह भडाना ने लिया महामंडलेश्वर से आशीर्वाद

Spread the love

मंगलौर। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता ने मंगलौर निवासी महामंडलेश्वर के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

शुक्रवार के दोपहर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना हरिद्वार से फरीदाबाद जाते समय महामंडलेश्वर मैत्रयी यति गिरी जी महाराज के  मोहल्ला मानक चौक स्थित सिद्धेश्वर महादेव महाराज मंदिर आश्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने महामंडलेश्वर से कुशल क्षेम पूछने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने उन्हें अंग वस्त्र और तुलसी माला भेंट कर आशीर्वाद दिया। करतार सिंह भडाना ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार उन्नति कर रहा है विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का भी दावा किया। इस अवसर पर साध्वी डॉक्टर निर्मला गिरी, चौधरी देवेंद्र, जितेंद्र अहलावत आदि भी मौजूद रहे।संवाद सहयोगी मंगलौर। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता ने मंगलौर निवासी महामंडलेश्वर के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार के दोपहर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना हरिद्वार से फरीदाबाद जाते समय महामंडलेश्वर मैत्रयी यति गिरी जी महाराज के मोहल्ला मानक चौक स्थित सिद्धेश्वर महादेव महाराज मंदिर आश्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने महामंडलेश्वर से कुशल क्षेम पूछने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने उन्हें अंग वस्त्र और तुलसी माला भेंट कर आशीर्वाद दिया। करतार सिंह भडाना ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार उन्नति कर रहा है विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का भी दावा किया। इस अवसर पर साध्वी डॉक्टर निर्मला गिरी, चौधरी देवेंद्र, जितेंद्र अहलावत आदि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version