
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के द्वारा ग्राम महतावन में शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूक कार्यक्रम एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक निलेश कुमार द्वारा गन्ने के साथ-सह फसली खेती, एवं बीज की तैयारी, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एस० सी० डी० आई० बी०के०चौधरी द्वारा बताया कि आज के समय में वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से कम लागत में अधिकतम गन्ना उत्पादन करना हमारा लक्ष्य है। उनके द्वारा विभागीय योजनाओं एवं, गन्ना उत्पादन में गैप फिलिंग , बीज तैयार करने , कम लागत में अधिकतम गन्ना उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ने की नवीनतम प्रजातियों जातियां पेड़ी प्रबंधन , कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। गन्ना पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार द्वारा खाद गोदाम में उपलब्ध कीटनाशकों के बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक कुमार शर्मा, भुवन चंद्र भट्ट, धीरज कुमार, सोमपाल सिंह, संतोष सिंह, बलवन सिंह , सुखवीर सिंह, योगेश भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे