Hindenburg report: कंगना रनौत ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला, उन्हें विनाशकारी और जहरीला कहा

Spread the love

Hindenburg report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने एक बार फिर अदानी के स्टॉक को लेकर देश में हलचल मचा दी है। इस वजह से अब विपक्ष SEBI प्रमुख के इस्तीफे और JPC जांच की मांग कर रहा है। इसी बीच आज बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे खतरनाक व्यक्ति बताया है, साथ ही उन्हें जहरीला और विनाशकारी भी कहा है।

राहुल गांधी को बताया सबसे खतरनाक व्यक्ति

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक व्यक्ति हैं, वह कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं, उनका एजेंडा यह है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर दें। हिंडनबर्ग रिपोर्ट सीधे हमारे शेयर बाजार को निशाना बनाती है, जिसे राहुल गांधी पिछली रात समर्थन दे रहे थे, यह एक बेकार बात साबित हुई।

देश के लिए कलंक बताया

आगे उन्होंने कहा कि वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी, अपने बाकी जीवन के लिए विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं, उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को पीड़ित करने के लिए तैयार हो जाइए। वे आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

बता दें कि इससे पहले, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी SEBI प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने रविवार को कहा था कि SEBI अध्यक्ष पर लगे आरोपों ने संस्थान की अखंडता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले का स्वत: संज्ञान फिर से लेगा।

‘SEBI अध्यक्ष ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया?’

उन्होंने आगे कहा कि देश भर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार को लेकर कई सवाल हैं, जैसे – SEBI अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? यदि निवेशकों की मेहनत की कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा – पीएम मोदी, SEBI अध्यक्ष या गौतम अदानी?

Exit mobile version