अपना उत्तराखंड

Oath ceremony:दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

Spread the love

Oath ceremony:

देहरादून l प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगेl सूत्रों की माने तो उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के भी देहरादून में शपथ ग्रहण की जाएगी राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे वही उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि धामी और मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

Oath ceremony:

शपथ का समय दोपहर 2:40 बजे तय किया गया है। उत्तराखंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ‘ऐतिहासिक’ इसलिए है क्योंकि राज्य में यह पहली बार होगा जब पिछले मुख्यमंत्री लगातार दूसरा कार्यकाल के लिए चुना गया। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग हुआ, उत्तराखंड को कभी भी सरकार नहीं दोहराने के लिए जाना जाता था, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में धामी ने राज्य में लगातार दूसरी बार अभूतपूर्व जीत हासिल की। हालांकि, धामी खटीमा की अपनी सीट हार गए थे।

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!