अपना उत्तराखंड

Haridwar: पथरी थाना क्षेत्र में दो गुटों में झड़प के बाद चली गोली, एक की मौत एक घायल

Spread the love

हरिद्वार l पथरी थाना क्षेत्र से रविवार की रात युवकों के दो गुटों में झड़प के बाद गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया। वही घायल को भी अस्पताल में भेजा जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है l इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी।

राजन को कनखल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार टीम के साथ ही एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

तन जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। इस बाबत एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि संघर्ष में एक की मौत हुई है। दूसरे की हालत गंभीर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैl गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!