अपना उत्तराखंड
Haridwar: “ऑपरेशन कालनेमी”– बाबाओं का भेष भर कर रहे जादू टोना करने वाले 12 बहरूपी बाबाओं को दबोचा

सिडकुल। उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी।
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र नवोदय नगर के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 12 बहुरूपी बाबाओं को अंतर्गत धारा 172 बीएनएसएस में हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें हिरासत में लिया।
नाम पता कालनेमि
- राकेश सिंह पुत्र लखराम सिंह पुत्र मूल निवासी -गली नंबर 7 नवोदय नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र- 47 वर्ष
- राम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी – रोशनाबाद थाना सिडकुल उम्र-65 वर्ष
- जितेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-46 वर्ष
- राजेंद्र पुत्र रघुराज सिंह निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-65 वर्ष
- विजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मिरजपुर पज्जीवाला थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र- 70वर्ष
- गुल्ली सिंह पुत्र अच्छी सिंह निवासी हाल निवासी टिहरी विस्थापित नवोदय नगर गली नंबर 7 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र- 35 वर्ष
- बबली पुत्र धर्मपाल निवासी राजविहार टिहरी विस्थापित थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-40 वर्ष
- ब्रजपाल पुत्र विशंभर सिंह ग्राम कोटावाली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता प्रेम विहार कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-40 वर्ष
- विनोद सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र-30 वर्ष
- संजय सिंह पुत्र मोलायम सिंह निवासी कोटावाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गली नंबर 3 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-30 वर्ष।
- करतार सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बंजारा थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-58 वर्ष
- असल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ग्राम कोटा वाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गंगा टॉकीज गली नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-60 वर्ष





