राष्ट्रीय

Election 2024: मातृशक्ति के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस ने प्रदेश में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट: महेंद्र भट्ट

Spread the love

Election 2024:

रुड़की। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भगवान हरीश रावत को इतना लम्बा जीवन दें कि वह अपने पोते के लिए भी टिकट मांग सकें। इस मौके पर उन्होंने सरकार की योजनाएं और उनका लाभ लेने वाले लाभार्थियों की जानकारी से भी पत्रकार को अवगत करायाl

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंडेरा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस अब तक देश में परिवारवाद के लिए जानी जाती थी यही उत्तराखंड में दिखाई दिया। उन्होंने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्होंने हरिद्वार में स्वयं चुनाव लड़ा, फिर पत्नी को लड़वाया, बेटी को लड़वाया और अब बेटे को चुनाव लड़वा रहे हैं जबकि कांग्रेस के टिकट के लिए कई लोग लाईन में थे जिन्हे हरीश रावत ने टिकट नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मातृ शक्ति के सम्मान की बात करती है लेकिन उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है उनके सहयोगी दलों में से आज एक मुख्यमंत्री जेल में है, एक ने त्याग पत्र दिया और एक जेल से सरकार चलाने की बात कहते हैं इसी नीति के कारण कांग्रेस समाप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी और आंकड़ों के साथ उनका लाभ लेने वाले लोगों की संख्या बताई। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए कानून और नीतियों के बारे में बताते हुए इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताई। प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रवीण सिंधू, मंडल अध्यक्ष रवि राणा, प्रदीप पाल, अनिल शर्मा,विकास तिवारी, नाथीराम पुंडीर, पंकज नंदा आदि लोग उपस्थित रहे।

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!