अपना उत्तराखंड

संत सुखदेव शाह जी की पुण्यतिथि पर किए फलाहार वितरित

Spread the love

रुड़कीl आज गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की एंव संत वासुदेव शाह मेमोरियल रिलिजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट रुड़की के द्वारा गुरुदेव पिता डॉक्टर हरभजन सिंह जी महाराज जी की प्रेरणा से संत सुखदेव शाह जी महाराज की 98वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल लंगर एंव जल वितरित किया गया। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। गुरुद्वारा सुखदाम सुखदेव नगर रुड़की के सेवादार सुरेंद्र सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संत सुखदेव शाह जी महाराज जी की 98वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की एवं संत वासुदेव शाह सिंह मेमोरियल रिलिजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा और गुरुदेव पिता डॉ हरभजन शाह सिंघ जी महाराज की प्रेरणा से आज गुरुद्वारा साहिब में पाठ एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उसके उपरांत सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल लंगर एवं जल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि फल वितरण 15,16 एवं 17 फरवरी को किया गया। लंगर वितरण 17 फरवरी को गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की व सिविल हॉस्पिटल रुड़की एवं वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में किया गया है। वहीं सिविल हॉस्पिटल रुड़की के सी०एम०एस डॉ संजय कंसल ने उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की के सेवादारों की ओर से बहुत ही नेक काम उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा मरीजों को फल एवं लंगर एवं जल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी समाज हित में सराहनीय कार्य किए जाते रहे हैं। उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष ऐसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सेवादारों के द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। और कोविड जैसी महामारी से लड़ने में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की की ओर से राजेंद्र पाल खुल्लर,सुरेंद्र सपरा, जगदीश अरोरा, दर्शन अरोरा, पवन सपरा, हर्षित, लकी कालरा, संजय, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

Manoj kumar

Editor-in-chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!